सुपौल, जनवरी 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार की सुबह से ही चल रहे पछुआ हवा के साथ शीतलहर ने फिर से कनकनी को बढ़ा दिया है। जिससे लोगों का दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घिरे बादल तो कभी घनाघोर कोहरे का कोप ने नित्य सबेरा को शरद बना दिया। हालांकि गुरुवार की बात करें तो 12 बजे के बाद सूर्य की किरणे निकल गई थी। लोगों ने यह उम्मीद किया कि आज मौसम काफी अच्छा होगा। लेकिन सूर्य की किरणों में भी कोई तपिश नहीं था। बढ़ी कनकनी ने लोगी को घरों में दुबके रहने को विवश कर दिया। खासकर यह मौसम बुजुर्गो के लिए काफी कष्टदायक प्रतित होने लगा है। बुजुर्गो की माने तो वर्षो पूर्व से ही यह माना जाता है कि मकर संक्रांति तक ठंड अपने युवा अवस्था में ...