सुपौल, अगस्त 5 -- सुपौल, एक संवाददाता। सावन मास के अंतिम सोमवार को शहर से ग्रामीण इलाकों का कण-कण शिवमय हो उठा। हर-हर महादेव के जयघोष में आराध्य शिव की विशेष आराधना संपन्न हुई। ब्रह्म मुहूर्त में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में भक्त हाथों में जल, दूध, भांग, धतूरा, बेलपत्र और मंदार पुष्प से सजी थाल लेकर मंदिरों की ओर निकल पड़े। भक्तिभाव से ओतप्रोत भक्तों ने शिव का ध्यान कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। भगवान भोले शंकर की पूजा के लिए सोमवार की सुबह से ही मंदिरों, ठाकुरवाड़ियों और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु भगवान शिव-पार्वती की पूजा के लिए देर शाम तक मंदिरों में पहुंचते रहे। भगवान शिव के जयकारे और शिवमंत्रों की जांप से माहौल भक्तिमय रहा। शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने रूद्राभिषेक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.