सुपौल, अक्टूबर 17 -- जदिया, निज संवाददाता। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से एक किशोरी और एक युवती को शादी की नियत से गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जदिया थाना में अलग-अलग केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि गुड़िया पंचायत से एक 17 वर्षीय युवती घर से गायब मिली। इस बाबत उसकी मां ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिछले नौ अक्टूबर को वह अपने पति के साथ त्रिवेणीगंज गई थी। उसी दिन शाम सात बजे घर लौटने पर देखा कि सामान बिखरा है और बक्शा में रखे जेवरात तथा 15 हजार नगद गायब हैं। जब वह बेटी की खोजबीन करने लगी तो वह भी गायब थी। खोजबीन करने पर पता चला कि छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया गांव निवासी सनोज कुमार भी गायब है। पीड़िता ने उस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। इस संबंध में जब उसके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.