सुपौल, जनवरी 28 -- त्रिवेणीगंज , निज प्रतिनिधि। राजकिशोर बस पड़ाव पर बुधवार को शहीद राजकिशोर यादव की 34वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद राजकिशोर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर शहीद राजकिशोर यादव की धर्मपत्नी, राजद नेत्री प्रो. अनिता देवी एवं उनके पुत्र ई. सौरभ सोनू भी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजकिशोर यादव एक जुझारू समाजवादी नेता थे, जिन्होंने दबे-कुचले, पिछड़े एवं शोषित समाज के अधिकारों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। वे एक बेहतर समाज के चिंतक...