सुपौल, दिसम्बर 24 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो युवक को भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 10 से गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत सुपौल भेज दिया है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के वार्ड 10 निवासी पब्लिक मुखिया और उसका पड़ोसी पवन मुखिया शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पवन मुखिया और पब्लिक मुखिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। दोनों का ब्रेथएनलाइजर मशीन से जांच कराया गया। जिसमे में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत और अप्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.