सुपौल, जनवरी 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव से शराब पीकर हंगामा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर गांव में हंगामा कर रहे पिपरा थाना क्षेत्र के हरदी दुर्गा स्थान वार्ड 7 निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में ब्रेथ एनलाईजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर सुरेश कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना में प्राथमिकि दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.