सुपौल, फरवरी 8 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 09/26 के तहत शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कारजाईन निवासी बीरबल मेहता के रूप में की गई है। पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 6 बजे उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि बीरबल मेहता शराब तस्करी के एक बड़े मामले में शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को रतनपुर थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन बोलेरो बीआर 19सी 2705 से 495 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। उक्त अभियुक्त के ऊपर शराब तस्करी से सम्बंधित रतनपुर, कारजाईन एवं राघोपुर थाने में कई मामला दर्ज है। उस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.