भागलपुर, मार्च 23 -- निर्मली। डगमारा थाना पुलिस ने शराब कांड के दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि कुनौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी दर्शन कुमार यादव और कमलपुर निवासी राधेश्याम यादव के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें दोनों फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...