सुपौल, जनवरी 9 -- बलुआ बाजार। भीमपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड 13 निवासी श्याम कुमार सहनी बताया जा रहा है। इस बाबत थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे ने बताया कि शराब पीने के आरोप में श्याम को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद शराबी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...