सुपौल, जनवरी 4 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। राज्य खाद्य निगम की उदासिनता के कारण पैक्स एवं व्यापार मंडल का सीएमआर जमा नही लिया जा रहा है। सीएमआर जमा नहीं होने से जहां सरकार के द्वारा धान अधिप्राप्ति के घोषित लक्ष्य पर ग्रहण लगता दिख रहा है। वहीं अधिप्राप्ति करने वाली समितियों के घाटे में चले जाने से उनके समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत ने रविवार को इस संबंध में पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होने बताया कि बगल के मधुबनी, समस्तीपुर, बक्सर व कैमुर जिले में सीएमआर जमा होना चालू है। लेकिन सुपौल जिले में एसएफसी द्वारा सीएमआर जमा नहीं लिया जा रहा है। एक ही राज्य में दो तरह की नीति समितियों के लिए हो रहा है ये समझ से पड़े है। ऐसी स्थिती को एसएफसी, सहकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच समन्वय का घोर अभाव माना जा सकत...