सुपौल, दिसम्बर 18 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे चोरी, नशे का कारोबार और बेकाबू ट्रैफिक की समस्याओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों की नींद हराम कर दी है। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर बुधवार को सिमराही स्थित एक निजी होटल में व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित जायसवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। पहले रैयतों का हो भुगतान फिर कार्रवाई हो: बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से कहा की दिन दहाड़े चोरी, लूट, की घटना पुलिस से नहीं संभल रहा है, और बुलडोजर से भले आदमी का घर तोड़ने में सबसे आगे है। लोगों ने कहा की अपराध को छुपाने के लिए बुलडोजर समाधान नहीं है, प्र...