सुपौल, फरवरी 24 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर बनैलीपट्टी वार्ड 6 स्थित पैक्स गोदाम के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 780 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त की। हालांकि पुलिस को देखते ही सातों तस्कर शराब की बोतलें फेंककर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की खेप सिर पर लादकर कुछ लोग भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम को देखते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। तलाशी के दौरान नेपाली उमंगा शराब की 210 बोतल, नेपाली वृक्ष शराब की 120 बोतल और दिलवाले सोफी की 450 बोतल बरामद की गई...