भागलपुर, अप्रैल 16 -- वीरपुर एक संवाददाता। वीरपुर मे केंद्रीय विद्यालय का सपना पूर्ण हो रहा है। बुधवार से केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। 26 अप्रैल तक चलेगा। एसएसबी मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय कार्यालय मे सुबह के 9 बजे से शाम के 4 बजे तक आवेदन लिए जायेंगे। कक्षा 1 के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है जबकि 2,3 व 4 के लिए 7, 8 और 9 वर्ष होंगी। कक्षा 5 के लिए न्यूनतम आयु 9 साल निर्धारित है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार होंगी। कक्षाओं मे सीटों का आरक्षण केंद्रीय संगठन प्रवेश निर्देशिका 25/26 के अनुसार दिए जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.