सुपौल, मार्च 18 -- बलुआ बाजार। विशनपुर शिवराम पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कोसी संयोजक मुकेश यादव ने की। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कई पदों का चयन किया। इसमें भूपेंद्र कुमार को प्रखंड मिलन प्रमुख का जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर दीपेश कुमार गुड्डू, राकेश झा, निखिल सौरभ आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.