सुपौल, दिसम्बर 7 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय मैदान में रविवार को त्रिवेणीगंज क्रिकेट क्लब के बैनर तले सात दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य रंगारंग शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय सचिव कपलेश्वर प्रसाद यादव, राजद नेत्री कल्पना कुमारी, डॉ. बी.एन. पासवान, सचिन कुमार, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अमित चौधरी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला उद्घाटन मैच श्रीराम इलेवन सहरसा और ड्रीम इलेवन सुपौल के बीच खेला गया। सुपौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी को उतरी श्रीराम इलेवन सहरसा ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज मतेश्वर नजर ने 97 रन की आतिशी पारी खेलकर ...