सुपौल, नवम्बर 26 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के अलग -अलग जगहों से एक ही रोज चार नाबालिग छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 24 नवम्बर शाम चार बजे की है। अपहृत सभी छात्राएं बलुआ बाजार ललित नारायण उच्च विद्यालय मंदिर की छात्रा बताई जा रही हैं। उधर, घटना के बाद पीड़िता के सभी गार्जियन ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामूहिक रूप से लिखित आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपहरण की गई चारों छात्राएं नाबालिग हैं। थाने में दिए गए आवेदन में आवेदनकर्ता ने बताया है कि विगत 24 नवंबर 2025 को सभी छात्रा अपने घर से पढ़ने के लिए बलुआ बाजार हाईस्कूल गयी थी। शाम चार बजने के बाद जब समय से छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तो काफी खोजबीन के बाद भी किसी का अता-पता नहीं चला। इसके बाद आवेदन दिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.