सुपौल, फरवरी 15 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। रामपुर पंचायत के सिद्दीकी चौक के समीप एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका सहजादी खातून (30) के गले में फंदे का निशान पाया गया है। मृतका रामपुर निवासी मो. जियाउल की पत्नी बताई जा रही है। वह चार बच्चों की मां थी। बताया जाता है कि वह किसी फाइनेंस कंपनी से लिए लोन को चुकता करने के लिए बीते कई दिनों से परेशान रहती थी और इसको लेकर पति-पत्नी में लगातार बिवाद होता रहता था। इधर, शनिवार को महिला की मौत हो जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर गांव में हत्या या आत्महत्या की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पिपरा थानाक्षेत्र के जोल्हनिया निवासी मायके पक्ष के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के सा...