सुपौल, फरवरी 19 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 9 में सोमवार को एक 25 बर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पिपरा थाना क्षेत्र स्थित सखुआ वार्ड तीन निवासी मृतका के पिता वरुण झा ने थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी नेहा कुमारी के पति आशीष कुमार झा और ससुर के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पिता-पुत्र ने मिलकर उनकी बेटी नेहा कुमारी की जबरन गला दबाकर हत्या कर दिया और हत्या के बाद शव को घर से तकरीबन 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में छिपा दिया गया तथा उसे ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। आवेदन में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2021 में उनकी बेटी नेहा कुमारी की शादी आशीष कुमार झा से हुई थी। शादी के बाद से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.