सुपौल, फरवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत के वार्ड 7 में शुक्रवार रात एक 35 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुंदर मुखिया की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामले में रहस्य और गहरा गया है। इधर, राघोपुर थाना में दिए गए आवेदन में मृतका कौशल्या देवी की देवीपुर पंचायत कोरियापट्टी निवासी मां श्यामवती देवी ने बताया कि उनकी बेटी कौशल्या देवी की शादी दस-बारह वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज के मुताबिक रामविशुनपुर पंचायत के वार्ड 7 निवासी सुंदर मुखिया के साथ हुई थी। कौशल्या देवी के तीन बच्चे भी हैं। वही बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को उसके पति सुंदर मुखिया, देवर राजेश मुखिया, सास प...