सुपौल, दिसम्बर 1 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की भीमपुर पंचायत स्थित वार्ड सात में अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच रविवार की शाम पूर्व पीएचईडी मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह ने संवेदना जताई।जहां उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली 12 हजार की चेक राशि सभी परिवारों को दिया। मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक श्री सिंह ने बताया कि विगत दिनों अचानक आग लगने से घर के साथ अन्य समान की क्षति होना काफी दुखद है। रविवार को स्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल चाल जाना और सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार दायजी देवी, मंगली देवी, संगीता देवी, शिव नारायण उरांव, पवित्री देवी, कामिनी देवी, शशिकला कुमारी, अनिता देवी, मंजुला देवी, बबिता देवी, सरिका कुमारी को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया।मालूम हो कि ...