सुपौल, फरवरी 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की हरिहरपट्टी पंचायत के बहुचर्चित 13 वर्षीय बालक विकास हत्याकांड मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात शहर के बस स्टैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि मृतक की मां मंजू देवी के आवेदन पर त्रिवेणीगंज थाना में कांड संख्या 457/25 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में 11 नामजद अभियुक्तों सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी हरिहरपट्टी वार्ड 7 निवासी संतोष मंडल के पुत्र सौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...