सुपौल, जनवरी 31 -- सुपौल, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा संचालित "सड़क सुरक्षा माह-2026" के अंतर्गत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जनहितकारी कार्यक्रम किया। वाहन चालकों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। अब उन्हें मुफ्त चश्मा भी दिया जाएगा। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में यह कार्यक्रम बस स्टैंड तथा समाहरणालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जाहिद अख्तर, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं श्री प्रमोद कुमार, नेत्र सहायक, सदर अस्पताल सुपौल द्वारा वाहन चालकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान चालकों की दृष्टि क्षमता, दूर एवं पास देखने की स्थिति, आंखों से संबंधित प्रारंभिक समस्याओं की पहचान...