सुपौल, जनवरी 31 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की मधुबनी पंचायत स्थित मदरसा जमीयत-उल-कासिम दारुल-उलूम-इल-इस्लामिया के प्रांगण में गुरुवार को एक दिवसीय वार्षिक इख़्ततामि इजलास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मो इकबाल कासमी ने की एवं संचालन हाफिज असलम परवाना ने किया। वहीं कार्यक्रम में मदरसा में पढ़ाई कर रहे छात्रों को पूरी कुरआन हिफ़्ज़ करने और वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। जिसके बाद आलिमों द्वारा हाफिज ए कुरआन को अपने जिम्मेदारी का ज्ञान दिया गया। वहीं मौके पर मौलाना मुफ्ती खालिद हुसैन निमवी ने कुरान हिफ्ज पूरा करने वाले छात्रों के अभिभावकों से कहा कि यह मकाम बहुत ही बुलंद है। इसे बरकरार रखना आपकी जिम्मेदारी है।मौलाना इकबाल अहमद ने इस्लामिक स्कूलों को भारत के मुसलमानों...