सुपौल, दिसम्बर 8 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव महाविद्यालय मैदान में सोमवार को त्रिवेणीगंज क्रिकेट क्लब के बैनर तले सात दिवसीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच खेला गया। मैच वाईसीसी इलेवन मधुबनी और समर इलेवन अररिया के बीच खेला गया। जिसमें वाईसीसी इलेवन मधुबनी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर की खेल में समर इलेवन अररिया की टीम ने 9 विकेट खोकर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आशीष ने 43 रन की पारी खेली। साथ रब्बन आलम ने 29 रन बनाए। वहींवाईसीसी इलेवन मधुबनी के गेंदबाज इन्जार शेख़ और आशीष मिश्रा ने दो - दो विकेट लिए। वही 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी इलेवन मधुबनी की टीम ने महज 16.3 ओवर की खेल में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ज...