भागलपुर, अप्रैल 7 -- निर्मली, एक संवाददाता। चैती नवरात्र के मौके पर सोमवार को नगरवासियों ने नम आंखों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को तिलयुगा नदी में विसर्जन किया। इसके साथ ही नवरात्र की समाप्ती हो गई। नगर के दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर से संध्या करीब 6 बजे माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया। मूर्ति विसर्जन के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की भीड़ मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चल रही थी। मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को कंधे पर लेकर भक्तजनों ने कबीर चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, स्टेशन रोड होते हुए नम आंखों के साथ तिलयुगा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान संपूर्ण नगर जय माता दी के आवाज से गूंज उठा, मां की अंतिम विदाई में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं, नवयुवकों सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.