सुपौल, मार्च 18 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। डहरिया पंचायत के रानीपट्टी वितरणी नहर पर सोमवार की शाम लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ बदमाशों के पास से एक लोडेड पिस्तौल मिला है। बताया जाता है कि छातापुर पंचायत वार्ड 13 में किराए के मकान में रह रहे मो. दिलराज घूम-घूम कर कपड़ा बेचता है। सोमवार को भी वह कपड़ा बेचकर वापस छातापुर लौट रहा था। इसी दौरान डहरिया पंचायत के रानीपट्टी वितरणी नहर पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर 1200 रुपए लूट लिए। संयोगवश पुलिस की गश्ती गाड़ी घटना स्थल की ओर ही आ रही थी। पीड़ित दिलराज के इशारे पर पुलिस ने बाइक से भाग रहे दोनों को आगे से घेर लिया। बचने की फिराक में दोनों बदमाश बाइक और पिस्टल नहर किनारे छोड़कर मकई खेत की ओर भागने लगे, जिन्हें पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.