भागलपुर, मार्च 17 -- छातापुर।एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र स्थित रानीपट्टी वितरणी नहर पर डहरिया पंचायत के समीप सोमवार अपराह्न लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढे अपराधी के साथ से एक लोडेड पिस्टल व बाइक बरामद किया गया है। अपराघियों को थाना लाकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पंचायत वार्ड 13 में किराये के मकान में रह रहे एक फेरी वाले के साथ हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित मो. दिलराज के अनुसार चकला से कपड़ा बेचकर छातापुर लौट रहा था। नहर पर बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा कर हथियार के बल पर रोक लिया और उनके जेब से 12 सौ रूपये लूट लिए। संयोगवश पुलिस का गश्ती वाहन घटना स्थल की ओर ही आ रहा था। उनके इशारे पर पुलिस ने बाइक से भाग रहे दोनों को आगे से घेर लिया। फिर बचने की फिराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.