सुपौल, जनवरी 15 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत अंतर्गत लालपट्टी स्थित कबीर आश्रम में 25 व 26 फरवरी को कबीर विचार प्रचार मंच का दो दिवसीय सत्संग होगा। इस बाबत कबीर विचार मंच के अगुआ राजेन्द्र दास ने बताया कि इस सत्संग में पूज्य गुरुदेव संत अभय साहेब (भागलपुर), भजन गायक महेन्द्र दास (दरभंगा) एवं साध्वी सविता (अररिया) द्वारा सतगुरु कबीर के विचारों तथा उनके द्वारा बताए गये मार्गों का वर्णन किया जाएगा। दो दिवसीय सत्संग प्रवचन में सुबह छह से 11 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक स्तुति-प्रार्थना एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति में मुख्य रूप से महंत रघुनी साहेब, संत साहेब, कपालेश्वर दास, सीताराम मंडल व पवन मंडल सहित समस्त ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.