सुपौल, दिसम्बर 24 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। चिलौनी दक्षिण और श्रीपुर पंचायत में नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी मॉडल भवनों का उदघाटन प्रभारी सीडीपीओ रजनी गुप्ता, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा एवं बीपीआरओ शिल्पा कुमारी ने फीता काटकर किया। उदघाटन की शुरूआत श्रीपुर पंचायत के वार्ड 7 स्थित केंद्र संख्या 7 के लिए निर्मित नये मॉडल भवन से की गई। जिसका उदघाटन बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा,प्रभारी सीडीपीओ रजनी गुप्ता, प्रभारी बीईओ सह बीपीआरओ शिल्पा कुमारी और पंचायत की मुखिया शीला देवी ने फीताकाटकर किया। जबकि चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड 3 स्थित नये मॉडल भवन का भी उद्घाटन बीडीओ, सीडीपीओ और बीपीआरओ ने किया। इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीडीपीओ ने बताया कि दोनों केंद्रों को अपना भवन नही था। परिणामस्वरूप केंद्र संचालन करने में भारी परेशानी होती थी। केंद्र क...