भागलपुर, मई 5 -- राघोपुर, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में सोमवार को यूडीआईडी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। रेफरल अस्पताल प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि अस्पताल में दिव्यांग लोगों का प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर का आयोजन हुआ है। बताया कि यह शिविर 5 मई से 15 मई तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान पात्र दिव्यांग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इधर शिविर के आयोजन को लेकर दिव्यागजनों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.