सुपौल, मार्च 11 -- छातापुर। छातापुर पंचायत से गुजरने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर मार्ग में बने दर्जनों छोटे-बड़े रेनकट गंभीर हादसे को आमंत्रण दे रहा है। कुछ दिन पहले तक मामूली गड्ढा दिखने वाले रेनकट अब बड़े गड्ढे में परिवर्तित हो गया है। भीड़भाड़ व मुख्यालय बाजार में जाम की समस्या से बचने के लिए अधिकांश दोपहिया व छोटे वाहन चालक इसी मार्ग का प्रयोग ज्यादा तौर पर करते हैं। छातापुर पंचायत से पूरब रजवाड़ा पुल एसएच 91 से सीधे जुड़े होने के कारण इस सड़क पर बड़ी संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। वर्तमान में एसएच 91 से निकलकर चुन्नी सहित अन्य पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया के सटे नहर सड़क पर रेननकट ने बड़े गड्ढ का रूप ले लिया है। उधर, बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रेनकट की जानकारी मिली है। इसकी मरम्मत के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.