सुपौल, मार्च 19 -- सुपौल। नगर परिषद वार्ड 26 स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में आध्यात्मिक सत्संग समिति द्वारा चार दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्य ने बताया कि 26 मार्च से 29 मार्च तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक पूज्य बाल व्यासजी महाराज के शिष्य मानस भास्कर पंडित विद्यासागर महाराज द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। 26 मार्च को शिव विवाह, 27 को श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग, 28 को पुष्प वाटिका प्रसंग तथा 29 मार्च को राम विवाह प्रसंग पर प्रवचन दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे से सामूहिक सुंदर कांड पाठ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.