सुपौल, दिसम्बर 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। स्टेट लेवल ए ई डी निरीक्षण अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में अन्य सदस्य डॉ. रुबी कुमारी, शशि भूषण कुमार एवं शिव कुमार भी शामिल थे। सुबह से हीटीम के सदस्यों के द्वारा अस्पताल के विभिन्न विभागों ओपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा भंडारण कक्ष, टीकाकरण कक्ष और रिकॉर्ड सेक्शन की अलग-अलग जाँच की गई। टीम ने रजिस्टरों की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में पाई गई गड़बड़ी और व्यवस्थागत कमियाँ पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर ही संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.