सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बीएसएस कॉलेज के सामने 70/4 किमी के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा और तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाऊस में रखा जाएगा। वहीं, स्टेशन अधीक्षक पीसी चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे गेटमेन ने ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वह व्यक्ति राज्यरानी एक्सप्रेस से गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.