सुपौल, फरवरी 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य भूमि संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी बिगत बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 9 सूत्री मांगों के समर्थन में शुरू हुई इस हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल के चलते दाखिल-खारिज, परिमार्जन, नाम सुधार और फार्मर आईडी बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अंचल कार्यालय में प्रतिदिन पहुंचने वाले आम लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। इससे किसानों और भूमि संबंधित कार्यों के लिए आए लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई लोगों ने बताया कि वे दाखिल-खारिज और नाम सुधार के लिए कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें ज...