सुपौल, फरवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़ एवं निर्मली होकर दो महत्वपूर्ण होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इससे कोसी, सीमांचल व मिथिला क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। जहां रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डिब्रूगढ़-झंझारपुर होली स्पेशल (05974/73) कुल 7 ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 05974 प्रत्येक मंगलवार 17 फरवरी से 31 मार्च के बीच डिब्रूगढ़ से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली होते हुए अगले दिन 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05973 प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 1 अप्रैल तक झंझारपुर से दोपहर 01:00 बजे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.