भागलपुर, मार्च 24 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आरओबी ढाला के पास एनएच 106 पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि सिमराही निवासी मुन्ना कुमार किसी काम को लेकर नया बाजार गया था। वापस लौटने के क्रम में आरओबी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.