सुपौल, जनवरी 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के राधानगर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुलास एवं राघोपुर रोड पर राधानगर स्कूल के समीप एक बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर में साइकिल चालक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हुलास की तरफ से राघोपुर की ओर आ रही एक बाइक ने राधानगर स्कूल के पास एक साइकिल सवार और बाइक में टक्कर हो गई। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान नारायणपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत कुमार मुखिया के रूप में हुई है, जबकि साइकिल चालक राधानगर निवासी 18 वर्षीय सक्षम कुमार है। इधर, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल चालक सक्षम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सें...