भागलपुर, फरवरी 10 -- राघोपुर (एक प्रतिनिधि)। राघोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर पुराने सिनेमा हॉल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान एक बाइक पर लदी शराब के साथ तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से दो प्लास्टिक बोरियों में रखी कुल 236 बोतल देशी 'दिलवाले' नेपाली शराब ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.