सुपौल, फरवरी 19 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत स्थित वार्ड 11 में मंगलवार रात करीब नौ बजे भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों के छह घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, नहीं तो नुकसान और भी बढ़ सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आग घूर से लगी और देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि छह घर पूरी तरह जल गए और घरों में रखा अधिकांश...