सुपौल, जनवरी 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के केएन डिग्री कॉलेज में रविवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गईं। यह परीक्षा 16 दिसंबर को शुरू हुई थी और चार जनवरी तक चली। वहीं केएन डिग्री कॉलेज में एएलवाई महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के अंतिम दिन कुल दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य-सह-केन्द्राधीक्षक प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण समापन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का अहम योगदान रहा। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक प्रो. देवनारायण पंडित ने बताया कि अंतिम दिन प्रथम पाली में 'स्वच्छ भारत' और द्वितीय पाली में 'ईथिक्स एंड कल्चर' विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 22...