सुपौल, फरवरी 8 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर अंचल कार्यालय में रविवार को फार्मर रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से अभियान के तीसरे चरण के विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विभिन्न मौजों के रैयती किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किसान फार्मर रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया। अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया की उपस्थिति एवं देखरेख में आयोजित इस शिविर में किसानों ने लगान रसीद, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना विवरण उपलब्ध कराकर किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की। इस बाबत सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब केवल उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनका नाम किसान रजिस्टर में दर्ज रहेगा। उन्होंने स्पष्ट...