सुपौल, मार्च 22 -- त्रिवेणीगंज। रमजान महीने में पपीता की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में लोकल पपीता की जगह कलमी पपीता छाया हुआ है। कलमी पपीता महंगे दाम में बिक रहा है। रोजेदार रोजा खोलने के समय पपीता खाना पसंद करते हैं। पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। कलमी पपीता की कीमत 50 रुपया किलो है। हालांकि लोकल पपीता की बिक्री भी जोरों पर है। पपीता खाने से भी कई फायदे होते हैं। दुकानदार ने बताया कि पपीता बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...