सुपौल, फरवरी 8 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के स्कूल के समीप एनएच-106 पर एक ई-रिक्शा से अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने ई-रिक्शा से 390 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-106 के रास्ते ई-रिक्शा से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पंचायत के स्कूल के...