सुपौल, फरवरी 8 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के किशनपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत रतनपुरा एवं कमलजरी गांव के ग्रामीणों ने नशा मुक्ति को लेकर रविवार को स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मध्य विद्यालय रतनपुरा के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय थाना को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार एवं पुअनि अर्जुन कुमार पाल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने नशे की बढ़ती लत और उससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि नशे की लत के कारण सामाजिक माहौल दूषित हो रहा है और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।ग्रामीणों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशा न केवल परिवारों को तोड़ रहा है, बल्कि गांव की शांति और सौहार्द को भी प...