सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के पहले दिन रविवार को सदर थाना की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए शहर में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। 22 से 27 फरवरी तक मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल हुए। पैदल मार्च की शुरुआत सदर थाना परिसर से हुई। इसके बाद पुलिस टीम शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करती रही। इस दौरान दुकानदारों, राहगीरों और खासकर युवाओं से संवाद कर नशा छोड़ने और दूसरों को भी इससे दूर रखने की अपील की गई। मार्च पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज-तीनों को नुकसान पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.