भागलपुर, मार्च 10 -- राघोपुर, एक संवाददाता। राघोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लेकर सुविधाओं का अभाव है। सुविधा नहीं मिलने पर यात्रियों ने अपना आक्रोश का इजहार किया। करजाइन बाजार के रहने वाले संजय कुमार, सिमराही निवासी मोहन शर्मा, अजय कुमार, आदि ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पीने को पानी नहीं है। शौचालय की सुविधा नहीं है। रात के समय अंधेरा रहता है, जिस कारण यात्रियों को चोर-उचक्कों का भय बना रहता है। साफ-सफाई नहीं है। लोगों ने संबंधित पदाधिकारी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...