सुपौल, नवम्बर 23 -- सुपौल/किशनपुर, एक प्रतिनिधि। किशनपुर प्रखंड की मौजहा पंचायत में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका के मायकेवाले इसे हत्या करार दे रहे हैं। महिला ने दो साल पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। हालांकि इस प्रेम विवाह से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। तभी से ससुराल और मायके वालों के बीच मतभेद चल रहा था। जानकारी के अनुसार मौजहा पंचायत के वार्ड 12 सुकुमारपुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों के अनुसार वह अपनी गोतनी के साथ ससुराल में रहती थी। बताया जाता है कि शनिवार रात को दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चली गई, जबकि सुबह महिला शिल्पी कुमारी (19) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता अशोक यादव ने बताया कि उनकी बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.