सुपौल, फरवरी 22 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को अनुपलाल यादव महाविद्यालय सभागार में बैठक हुई। मोके पर जदयू विधायक सोनम रानी, प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक हरेकांत झा और प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र में मोहम्मद कमाल खान ने अपना नामांकल दाखिल।किया। इसके उपरांत सभी ने सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार मोहम्मद कमाल खान को निर्विरोध चुन लिया गया। ईस दौरान मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फूल - माला पहनाकर बधाई दी। विधायक सोनम रानी ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि मोहम्मद कमाल खान एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सर्वविदित है। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान न...