सुपौल, जनवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में सुलभ शौचालय की कमी से राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्वच्छता और जनसुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई दो मॉड्यूलर मोबाइल टॉयलेट यूनिटें करीब चार माह से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही धूल फांक रही थीं। बताया जाता है कि इनमें से प्रत्येक यूनिट की कीमत 12.75 लाख रुपये है। यानी दो टॉयलेट पर कुल 25.50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जानकारी के अनुसार इन टॉयलेट यूनिटों को सार्वजनिक उपक्रमों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तत्काल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से खरीदा गया था। हालांकि खरीद के बावजूद अब तक इनका इंस्टॉलेशन कार्य पूरा नहीं हो पाया था। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.